मानसिक रोग से जूझते हुए महिला की मौत, तीन दिन बाद लौटी!
Jun 11, 2024
- महिला ने कहा, फरिश्ते ने दिखाया था मानवता का भविष्य
न्यूयार्क । एक महिला का दावा है कि कैसे मानसिक रोग से जूझते हुए उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी आत्मा को शरीर से बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद उसे मानवता के भविष्य की झलक दिखाई गई है जिसमें इंसानों के जीने के तरीके में बहुत ही बड़े बदालव के संकेत दिखाई दिए थे। अमेरिका की एक महिला ने बताया कि वह एक बच्ची थी तब कैसे एक भयानक हादसे के बाद उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मुझे पूरी शांति महसूस हुई, कोई दर्द नहीं था, घबराहट की कोई भावना नहीं थी। वे सभी भावनाएं जो मैं जीवित रहते महसूस कर रही थी, वे पूरी तरह से गायब हो गई थीं।
इसके बजाय, उन्होंने खुद को एक बहुत ही सफेद और चमकदार शख्स से बात करते हुए पाया जिसने उसे वापस उसके शरीर में भेजने से पहले उसे सांत्वना दी। उसने उससे कहा कि अब वापस जाने का समय आ गया है, और जब तुम जाओगी तो यह बहुत अच्छा नहीं लगेगा. लेकिन तुम ठीक हो जाओगी, और मैं चाहता हूं कि तुम जान लो कि मैं तुम्हारा दोस्त हूं और तुम जब चाहो मुझसे संपर्क कर सकती हो।
महिला का कहना है कि बचपन का वह हादसा उसके आध्यात्मिकता की दुनिया से जुड़ने की शुरुआत थी और इसी सिलसिले ने आज उसे एक साइकिक हीलर बनाया है लेकिन इस दैरान उसके साथ बहुत सी परेशान करने वाली घटनाएं भी हुईं। लेकिन जीवन का एकमात्र हिस्सा जिसका कोई मतलब लगता था, वह उनके आध्यात्मिक संबंध थे। यह एकमात्र समय था जब वे आत्माओं के साथ सुरक्षित महसूस करती थी। अपनी मौत के अनुभव के बारे में वे बताती हैं कि भले ही उन्होंने अपनी दवा का ओवरडोज ले लिया था, लेकिन मौत नहीं हुई। इसके बजाय, उन्होंने तीन दिन एक आत्मा के साथ बिताए जिसने उन्हें मानव जाति के भविष्य के दर्शन कराए। उसका कहना है कि 2012 से 2031 के बीच का दौर मानव जाति के लिए एक स्वर्णिम युग की शुरुआत के जैसा होगा। इससे सभी क्षेत्रों में समानता आएगी और जो झूठा, नकली, असत्य और भ्रष्ट है, वह खत्म हो जाएगा। इस नए युग में अपने योगदान के हिस्से के रूप में उसने टैरो रीडिंग, हिप्नोथेरेपी और अन्य आत्म-विकास उपचारों की पेशकश करने वाली एक वेबसाइट शुरू की है।