ट्रैक्टर की टक्कर से महिला और युवक की मौत

Sep 16, 2023

शिवपुरी  जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से एक 67 साल की बुजुर्ग महिला और एक 35 साल के युवक की मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने संबंधित थाने को सूचना पहुंचाने के साथ मामला दर्ज कर लिया है।

 तेंदुआ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह तेंदुआ गांव की रहने वाली 67 वर्षीय दोनाबाई धाकड़ पत्नी देवीलाल धाकड़ अपने घर से खेत के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला में टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन बुजुर्ग महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं कोलारस थाना क्षेत्र के सुनाज गांव में शुक्रवार की शाम 35 वर्षीय नरेश राठौर पुत्र राम दयाल राठौर की मौत ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से हो गई। परिजन नरेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन नरेश ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! 


Subscribe to our Newsletter