मीट के साथ महिला ने कील भी खा ली

-होने लगी खून की उल्‍ट‍ियां, मरते-मरते बची 

वॉशिंगटन। दक्ष‍िण अमेरिका में एक महिला को मीट खाते ही खून की उल्‍ट‍ियां होने लगीं। उसकी हालत इस कदर खराब हो गई कि जान जाने की नौबत आ गई। किसी तरह भागकर डॉक्‍टरों के पास पहुंची।

 डॉक्‍टरों ने जो देखा, वो भी हैरान रह गए। वजह हर किसी के लिए जानना बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलिया ट्रेलो को तुरंत डॉक्‍टरों ने इमरजेंसी में भर्ती किया। उसके गले में जलन हो रही थी। ऐसा लग रहा था कि अंदर कुछ धंसा हुआ है। डॉक्‍टरों ने पूछा कि  आपने कुछ खाया तो नहीं, महिला ने बताया कि उसने पोर्क मीट खाया था। शुरुआत में तो उसने सोचा कि यह सिर्फ एक हड्डी है, और जल्‍दी ही बॉडी इसे पचा लेगी, लेकिन उसकी तबियत खराब होती चली गई। 

डॉक्‍टरों ने जांच की तो गले में एक चीज फंसी हुई नजर आई। बाद में पता चला कि यह एक कील थी, जो मीट के साथ इस महिला के गले तक पहुंच गई थी। इस कील ने उसकी कैरोटिड धमनियों में से एक में छेद कर दिया था, जो मस्तिष्क को ऑक्सीजन और रक्त की आपूर्ति में मदद करती है।सेलिया ने कहा, जब मुझे तकलीफ हुई तो लगा कि गले में एक हड्डी फंसी होगी। मेरे दिमाग में यह कभी नहीं आया कि यह कील या तार का टुकड़ा हो सकता है। सर्जन डिएगो क्यूइपाल ने बताया कि कैसे उनके डॉक्‍टरों की टीम ने सेलिया की जान बचाई। 

डिएगो ने कहा, कील उस रास्‍ते को बंद कर रही थी, जो खून को मस्तिष्क तक पहुंचती है। वह धमनी में घुस रही थी। इसे मरम्‍मत की जरूरत थी। हमने एक स्‍वस्‍थ धमनी को इसमें जोड़ा। सेलिया अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। वह खाना भी अच्‍छे से खा पा रही हैं।इससे पहले 2018 में एक अनोखा मामला सामने आया था। एक शख्‍स के भोजन में नाखून पहुंच गया था और गलती से उसने नाखून को खा लिया था। तीन बार उल्‍टी हुई। बाद में उसकी हालत खराब हो गई। बीते‍ सितंबर में 15,000 पाउंड से अधिक स्मोक्ड सॉसेज इसलिए वापस मंगा लिया गया था, क्‍योंकि कुछ में हड्डी के टुकड़े पाए गए थे। 


Subscribe to our Newsletter