सरेराह पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या

Apr 29, 2024

नई दिल्ली । भारत नगर में  रात पति ने पत्नी अफसाना पर सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या और दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती में मनमुटाव था और अफसाना जनवरी से बुनकर कॉलोनी स्थित मायके में रह रही थी। जावेद ने कई बार पत्नी को मायके से लाने की कोशिश की, लेकिन उसने इंकार कर दिया था। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब सात बजे भारत नगर थाना बाजार में अफसाना की गर्दन व छाती पर चाकू से कई वार करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि लोगों ने महिला को दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचा दिया है, जहां डॉक्टरों ने उसे म़ृत घोषित कर दिया है।

अस्पताल में मिली छोटी बहन ने बताया कि अफसाना पर जावेद ने चाकू से हमला किया है। छह साल पहले उसकी शादी डी ब्लॉक, जहांगीरपुरी निवासी जावेद से हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। दंपती में किसी बात पर विवाद चल रहा था। जनवरी में अफसाना बच्चों के साथ मायके आ गई थी। शनिवार शाम अफसाना बच्चों और छोटी बहन के साथ बाजार से घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जावेद ने उस पर हमला कर दिया।भाग रहे आरोपी को लोगों ने दबोचा


Subscribe to our Newsletter