क्यों भावुक हो गए धर्मेंद्र
Dec 28, 2023
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का तीन साल पहले जाना हर किसी की आंखें नम कर गया था। ऋषि कपूर के नाम का जिक्र जब रणबीर कपूर या उनकी पत्नी नीतू सिंह करती हैं, तब उनके चाहने वाले उन्हें याद करने लगते हैं। हाल ही में फिर से फैंस भावुक हो गए, जब उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा की पहली झलक देखी।
जैसे ही राहा सामने आई, बस हर किसी के मुंह से यह निकला कि ये बिल्कुल ऋषि कपूर की तरह दिखती है। फैंस के बाद अब हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अभिनेता धर्मेंद्र भी राहा की एक झलक देखकर काफी इमोशनल हो गए। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।
धर्मेंद्र ने जो पोस्ट शेयर किया है, वहां एक इंस्टाग्राम पर फैन ने शेयर किया है, जिसमें वीडियो में ऋषि कपूर, राहा और राज कपूर की फोटोज कोलाज में लगाई और उसके साथ एक वॉइस ओवर लगाया है, जिसे अभिनेता ने भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, यादों की याद, जब आ जाती है।