नेतन्याहू के किस कदम से डरे बाइडन, आनन-फानन में लगा दिया फोन

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति इजरायल के सैन्य अभियान की आशंका को लेकर टेंशन में हैं। इस कारण बाइडन ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को आनन-फानन में फोन लगाकर कहा कि राफह में इजराइल के सैन्य अभियान की आशंका से बहुत चिंतित हूं। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलविन ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और नेतन्याहू के संग बातचीत का खुलासा किया, जिसमें बाडइन ने नेतन्याहू से कहा कि वह इजराइल द्वारा गाजा सिटी और खान यूनिस की तरह ही रफह में बड़ा सैन्य अभियान चलाये जाने की आशंका से काफी चिंतित हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुलिवन ने सोमवार को अपने नियमित सुलिवन ने बताया कि बाइडन और नेतन्याहू ने रफह को लेकर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बताया कि 10 लाख से अधिक लोगों ने राफह में शरण ली है। उन्होंने कहा कि वे गाजा सिटी से खान यूनिस और फिर रफह गए, अब उनके पास कोई सुरक्षित जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि गाजा के अन्य प्रमुख शहरों को बड़े पैमाने पर तबाह कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि इजराइल ने अमेरिका या दुनिया को यह योजना नहीं बतायी है कि वह कैसे या कहां उन नागरिकों को सुरक्षित स्थानांतरित करेगा।  

उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि हमास को रफह या कहीं और पनाह न दी जाए। लेकिन वहां एक बड़ा जमीनी अभियान चलाना गलती होगी। इससे कई निर्दोष जान जाएगी, पहले से ही गंभीर मानवीय संकट और बढ़ेगा, गाजा में अराजकता बढ़ेगी तथा इजराइल अंतरराष्ट्रीय रूप से और अलग-थलग होगा।


Subscribe to our Newsletter