जब........5 साल के बच्चे ने बताया ये मेरा पुनर्जन्म

वाशिंगटन । हिंदू धर्म सहित कई और धर्मों में भी इंसान की मृत्यु के बाद उसके पुनर्जन्म की कथाएं कही गईं हैं। हालांकि इन्हें महसूस करना और देखना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन आज हम एक बच्चे की कहानी बताएंगे, जिसने छोटी सी उम्र में ही बताया कि अपना पिछला जन्म याद है और ये उसका पुनर्जन्म है। बच्चे ने 5 साल की मासूम उम्र में दावा किया कि वे टाइटैनिक हादसे में डूबकर मरा था। वे होश संभालते से ही गहरे पानी को देखकर डर जाता था। बड़े होने के बाद बच्चे ने दावा किया कि वे पिछले जन्म में टाइटैनिक शिप का आर्किटेक्ट था और हादसे में अपनी जान गंवा बैठा था। 

रिपोर्ट के मुताबिक जेमी नाम के एक लड़के ने 5 साल की उम्र में दावा किया था कि वहां नॉर्थ अटलांटिक महासागर में साल 1912 में डूबकर मरा था। जेमी की मां बताती हैं कि बच्चे को छोटी सी उम्र से ही गहरे पानी से डर लगता था। जब टाइटैनिक फिल्म देखी तब बेटा अंत देखने से पहले ही डर गया। बेटे ने करीब 50 तस्वीरें बनाईं, जिसमें टाइटैनिक डूबती हुई दिख रही थी। ये तस्वीरें उसी घटना को दिखा रही थीं, जो साल 1912 में हुई थी। जेमी को टाइटैनिक के इंटीरियर से लेकर उसकी खिड़कियां तक याद थीं। 

यहां तक की आर्किटेक्ट से जुड़ी हुई सारी कहानियां उसने बचपन में सुनाई थीं, जो अलग-अलग जगहों पर छप चुकी थीं। जेमी की मां ने बोला कि वहां एक दिन अपने कमरे में किसी आदमी की तरह ज़ोर-ज़ोर से शिप के डूबने पर चिल्ला रहा था। वहां  दिन काफी डरावना था लेकिन तब से उसने टाइटैनिक के बारे में बातें करनी कम कर दी। 


Subscribe to our Newsletter