वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराकर सीरीज जीती
Aug 26, 2024
गयाना । वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। मेजबान टीम की ओर से शमार जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने धातक गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम की बल्लेबाज को ढ़हा दिया। वेस्टइंडीज ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप के 41 रनों की सहायता से 20 ओवरों में छह विकेट पर 179 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लिजार्ड विलियम्स ने तीन और पैट्रिक क्रूगर ने दो विकेट लिए। ओटेनिल बार्टमैन को एक विकेट मिला। इसके बाद जीत के लिए मिले 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 19.4 ओवरों में 149 रन ही बना पायी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस मैच में शीर्ष क्रम के आउट होने के बाद बाकि बल्लेबाज विफल रहे। शेफर्ड ने ऊपरी क्रम जबकि जोसेफ ने निचले क्रम को धवस्त कर दिया। स्पिनर अकीला हुसैन ने बीच के ओवरों में विरोधी टीम पर अंकुश लगाये रखा।
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की ओर से रयान रिकलटन और रीजा हैंड्रिक्स की सलामी जोड़ी ने तेजी से शुरुआत की। इन दोनो ने पांच ओवरों के अंदर ही करीब 60 रनों से ऊपर स्कोर पहुंचा दिया। तीभी जोसेफ ने रिकलटन को आउट कर पहला विकेट लिया। वहीं अगले ही ओवर में शेफर्ड ने हैंड्रिग्स को आउट कर दिया। रिकलटन ने 20 रन बनाए जबकि हैंड्रिग्स ने 44 रन बनाये। ।
कप्तान एडेन मार्करम 19 रन बनाकर शेफर्ड का शिकार बने। युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को भी अकीला ने शुरुआत में ही 28 रनों पर आउट कर दिया। इसके बाद अकीला ने ही रासी वान डर डुसैं को आउट कर साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा दिया। इसके बाद मेहमान टीम वापसी नहीं कर पायी।
जोसेफ और शेफर्ड ने तीन-तीन विकेट लिए। अकीला ने भी दो विकेट लिए। इसके बाद मैथ्यू फोर्ड और गुडकेश मोती को एक-एक विकेट मिला।
वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान वेस्टइंडीज की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन शाई होप ने बनाए। होप ने एलिक एथानेज के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। एथानेज 28 रन बनाकर आउट हुए। निकोल पूरन ने 19 रन जबकि रोस्टन चेज ने केवल सात रन ही बनाये।
अंत में कप्तान रोवमेन पावेल ने 35 और शेरफाने रदरफोर्ड ने 29 रनों रन बनाये। इस प्रकार टीम 179 के स्कोर तक जा सकी।