मौसम शुष्क, दिन में उमस हावी

Sep 25, 2023

रात में धीरे-धीरे आती है ठण्डक  

जबलपुर, । उत्तर-पश्चिमी हवाओं की बसाहट और दिन के तापमान में स्थिरता और रात के तापमान में गिरावट आने से अब वातावरण में तब्दीली आने लगी है। रात में हल्की गुलाबी ठंडक महसूस होने लगी है बल्कि दिन में अभी भी उमस व गर्मी का वातावरण बना हुआ है। मौसम चक्र के मुताबिक बारिश के सीजन के अब ४ दिन ही शेष बचे है। पिछले दो दिनों से दिन में वातावरण में गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि रात के प्रथम प्रहर के बाद गुलाबी ठंडक बन जाती है। मौसम कार्यालय के मुताबिक जिले में बादलों के छाने से मौसम में आंशिक परिवर्तन हुआ है। अगले २४ घंटों के दौरान ही मौसम मुख्यतया शुष्क बना रहेगा। संभाग के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने और अनेक जिलों में आसमान पर बादल छाने की वजह से तापमान बढ़ रहा है। पिछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान ३३.३ डिग्री सेल्सियस, सामान्य से १ डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी २२.७ डिग्री सेल्सियस सामान्य से १ डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल ८२ प्रतिशत, सायंकाल ७७ प्रतिशत आंकी गई। अगले २४ घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है। सूर्योदय सुबह ६.०० पर और सूर्यास्त शाम ६.३ पर हुआ। वर्षा नहीं हुई। १ जून से अब तक कुल वर्षा १३७५.७ (५५ इंच) दर्ज की जा चुकी है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं ४ से ५ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अगले २४ घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। 



Subscribe to our Newsletter