आईपीएल-पीएसएल में गये अपने खिलाड़ियों से हमारा संपर्क बना हुआ है : सीए

सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष पर उसकी नजरें बनी हुई हैं। सीए ने कहा कि दोनो ही देशों में उसके खिलाड़ी खेल रहे हैं जिनसे उसका संपर्क बना हुआ है। धर्मशाला में ऐहतियात के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच आईपीएल मुकाबला बीच में ही रोक दिया गया था। इसी प्रकार पाक में भी पीएसएल मैच रोक दिये गये हैं। पीसीबी ने आगे के मैचों को दुबई में रख दिया है। वहीं भारत में आईपीएल मुकाबले पूरी तरह से रोक दिये गये हैं। इसी को देखते हुए सीए ने अपने एकयान में कहा, हम भारत और पाक के हालातों पर नजर रख रहे हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई सरकार, पीसीबी, बीसीसीआई और स्थानीय सरकारी अधिकारियों से नियमित सलाह के साथ ही संवाद बनाये रखना है। इसके अलावा दोनो देशों में मौजूद हमारे खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मचारियों के साथ भी हम बातचीत कर रहे है।

वहीं बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने से कहा, वे काफी सहज हैं। लीग में हर कोई सहज है। जहां तक हमारी बात है हर खिलाड़ी और प्रशंसक की सुरक्षा चाहे वह स्थानीय खिलाड़ी हो या विदेशी हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हमें हर एक अधिकारी की मंजूरी मिली है। वहीं इससे पहले क्रिकेट वेस्टइंडीज  ने भी कहा था कि उसने अपने खिलाड़ियों को लेकर बात की थी और उसे सुरक्षा का पूरा आश्वासन मिला हुआ है। साथ ही कहा कि उनकी नजरें भी हालातों पर बनी हुई हैं। 


Subscribe to our Newsletter