विधानसभा चुनाव हम सबको युद्ध की तरह लड़ना है,,विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार

Sep 13, 2023

ग्वालियर  । विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव हम सबको युद्ध की तरह लड़ना है। भाजपा के झूंठ-फरेब और झूंठी घोषणाओं का पर्दाफाश करते हुये जन-जन तक  कमलनाथ  का 11 सूत्रीय वचनपत्र पहुॅचाना है। खरीद-फरोख कर सरकार बनाने वाली भाजपा की करनी और कथनी को जनता के सामने रखकर कांग्रेस की रिती-नीति पर चर्चा कर आम जन के बीच कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गये विकास कार्यों को रखना है। अपना बूथ सबसे मजबूत के सिद्धांत पर अमल करते हुये हर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में मतदान केन्द्रों पर मुश्‍तेदी से तैनात रहना है। डाॅ. सतीश सिकरवार आज ललितपुर काॅलोनी कार्यालय पर युवक कांग्रेस की आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह भदौरिया, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, अंकू राजावत जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस मीडिया, अभिजीत सिंह तोमर, पवन वशिष्‍ठ एवं अनिरूद्ध सिंह तोमर मौजूद रहे।

   बैठक को संबोधित करते हुये शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संगठन की रीढ़ युवक कांग्रेस है और आप सबकी चुनाव में बड़ी भागीदारी रहने वाली है। युवक कांग्रेस चुनाव के समय पूरी सक्रियता से अभी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने में जुट जायें। आपकी मेहनत ही परिणाम में बदलेगी और कांग्रेस की जीत होगी।

युवक कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल के साथ काम करते हुये भाजपा की जनविरोधी नीतिओं को जनता के बीच उजागर करे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन आने वाले दिनों में चुनाव कार्यक्रम घोषितत करेंगी उसके अनुसार हमें मतदान केन्द्र और बूथ स्तर पर काम करना है। आम जन मानस कांग्रेस को जिताने के लिये तैयार है, जरूरत इस बात कि है कि हम उनके बीच पहुॅचे।

विधायक डाॅ. सिकरवार ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के लिये आप सब गली-मौहल्लों में घर-घर जाकर लोगाें से मिले और समस्याओं का निराकरण करायें। युवक कांग्रेस, कांग्रेस का वो सहयोगी संगठन है जो अपनी कडी मेहनत और परिश्रम के लिये जाना जाता है। उन्होंने आग्रह किया कि आप सब अभी से चुनाव तैयारिओं में प्रण-प्राण से जुट जायें। संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव ने भी विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन अंकू राजावत ने एवं आभार अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह भदौरिया ने व्यक्त किया।


Subscribe to our Newsletter