मन्नारा-अंकिता के बीच फिर हुई जुबानी जंग
Nov 15, 2023
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच बिग बॉस शो के ताजा एपिसोड एक बार फिर जुबानी जंग देखने को मिलेगी। इससे पहले, अंकिता के पति विक्की जैन द्वारा मन्नारा को नोमिनेट करने के बाद, मन्नारा कपल के साथ एग्रेसिव हुईं थी। बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड में चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए प्रोमो में, अंकिता ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल से कहती नजर आ रही हैं, मन्नारा के बातों में मत आना। वह हर लड़की के बारे में बात करती है।
आज तो अच्छी-अच्छी बातें करेगी फिर अगले दिन चुगली भी करेगी। वो किसी के भरोसे लायक नहीं है। मन्नारा पलटवार करते हुए कहती है, पहले बताओ तुम कौन हो।अंकिता ने कहा, आपने खानजादी को कैरेक्टरलेस कहा, तुम्हारे खिलाफ कोई चला जाए तो तुम्हारी जल जाती है। यह पहली बार नहीं है जब मन्नारा और अंकिता के बीच बहस हुई हो।