बेटी की चाह में.........हो गए 9 बेटे, अमेरिका महिला की कहानी

टेक्सास। अक्सर सुना होगा कि लोग बेटे की चाहत में तरह-तरह के कारनामे करते हैं। कोई गैर कानूनी रूप से टेस्ट कराने से भी पीछे नहीं हटते है। हालांकि जिसकी किस्मत में जो होता है, वहीं मिल पाता है। अमेरिका में एक महिला को बेटी चाहिए थी, जिसके चक्कर में महिला ने 10 बेटे पैदा कर डाले।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला का नाम यालेंसिया रोसैरियो है। यालेंसिया को हमेशा से ही एक बेटी चाहिए थी, लेकिन किस्मत कुछ ऐसी थी कि जब भी वे प्रेग्नेंट हुई, उसे बेटे ही हुए। आखिरकार 10वीं प्रेग्नेंसी में उसे बेटी मिल भी गई, फिर भी वे रुकने को तैयार नहीं है। 

टेक्सास की रहने वाली यालेंसिया की उम्र कुल 31 साल है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने एक बेटी की चाहत में कुल 9 बेटों को जन्म दिया। जब वे 10वीं बार प्रेग्नेंट हुईं, तब भगवान ने उनकी सुन ली। उनके जुड़वां बच्चे हुए, जिसमें एक बेटी भी थी। सामान्य रूप से महिला को यहीं रुक जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यालेंसिया चाहती हैं कि उनकी बेटी की एक बहन भी हो, इस आस में वे 11वीं बार फिर प्रेग्नेंट हैं। 

सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर के तौर पर काम करने वाली यालेंसिया का सबसे बड़ा बेटा जैमेल 13 साल का है। यालेंसिया ने 18 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया था। यालेंसिया का कहना है कि उसे बड़ा परिवार बहुत पसंद है। हालांकि लोगों ने उसकी प्रेग्नेंसी और 12वें बच्चे को जन्म देने की बात सुनकर कहा कि वहां पक्का सनकी है। 


Subscribe to our Newsletter