वीवो वीवो एक्स100 श्रृंखला के र्स्माटफोन पेश करेगी
Jan 05, 2024
नई दिल्ली । स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी वीवो ने वीवो एक्स100 श्रृंखला के फोन पेश करने की घोषणा की। कंपनी का लक्ष्य प्रीमियम खंड में अपनी उपस्थिति मजबूत करना है। वीवो की ओर से जारी बयान के अनुसार नई एक्स100 सीरीज में एक्स100 प्रो और एक्स100 शामिल है। ये जेडईआईएसएस कैमरे से लैस हैं और इसकी कीमत 63,999 रुपये से अधिक होगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि वीवो देश में प्रीमियम खंड में अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहती है।
वीवो इस साल की शुरुआत में नोएडा में नई सुविधा में उत्पादन शुरू करने की प्रक्रिया में है। वर्तमान में वीवो की ग्रेटर नोएडा में विनिर्माण इकाई है, जहां सालाना करीब छह करोड़ फोन का विनिर्माण होता है। कंपनी ने प्रमुख कार्ड सेवा प्रदाताओं के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर बिना अतिरिक्त लागत के मासिक किस्त की सुविधा और कैशबैक ऑफर की भी घोषणा की है।