जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता बने विनोद देवड़ा

Jan 09, 2025

भोपाल । मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग के नए मुख्य अभियंता विनोद देवड़ा को बनाया गया है। विनोद देवड़ा अभी इंदौर के प्रभारी मुख्य अभियंता इंदौर के पद पर पदस्थ हैं। 

हाईकोर्ट ने संविदा पर नियुक्त रिटायर्ड अधीक्षण यंत्री को ईएनसी का पद तत्काल छोड़ने तथा उनके सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार वापस लेने के आदेश दिए थे। उसके बाद से यह पद रिक्त था। शासन ने अब देवड़ा को नया मुख्य अभियंता बनाया है। 


Subscribe to our Newsletter