विनफास्ट तमिलनाडु में ईवी की बैटरी बनाने का प्लांट लगाएगी

Jan 04, 2024

नई ‎दिल्ली । इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट तमिलनाडु  में अपना पहला कारखाना खोलने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार कंपनी राज्य के थूथुकुडी शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए बैटरी बनाने का प्लांट लगाएगी। विनफास्ट ने कहा कि वह उचित समय पर अपनी योजनाओं का खुलासा करेगी, जबकि तमिलनाडु सरकार के प्रवक्ता ने इस पर को टिप्पणी नहीं की है। तमिलनाडु सरकार से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ‎कि  विनफास्ट के कई अधिकारियों ने साइट्स का मुआयना करने के लिए राज्य के थूथुकुडी जिले का दौरा किया है। इस ईवी बैटरी प्लांट में कितना निवेश किया जाएगा और यह फैक्ट्री कब चालू होगी, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें विनफास्ट भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है। कंपनी की 4 इलेक्ट्रिक कारें और इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लाने की प्लानिंग है। इसके लिए वह फोर्ड के चेन्नई स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को खरीदने की भी तैयारी कर रही है। विनफास्ट ने अक्टूबर में कहा था कि वह भारत और इंडोनेशिया में असेंबली फैक्टरियां बनाएगी, जिनमें से प्रत्येक की सालाना क्षमता 50,000 कारों तक होगी।

Subscribe to our Newsletter