आदिवासी युवक की लाश सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने 3 घंटे किया जाम


बहोरीबंद । बहोरीबंद बस स्टैंड में 40 वर्षीय आदिवासी युवक की सड़क में लाश रखकर ग्रामीणों ने 3 घंटे से सड़क जाम किया। बताया गया कि बेड़ी लाल आदिवासी युवक ट्रेक्टर ड्राईवर था बुधवार को अपने मालिक के यहाँ रोज की तरह ट्रेक्टर चलाने गया था।लेकिन शाम को घर वापस नही लौटा। जिसके बाद गाड़ी मालिक के यहाँ जाकर परिजनों ने पूछताछ की, लेकिन जानकारी नही मिली। दूसरे दिन परिजन बहोरीबंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन रिपोर्ट नही लिखी गई। खोज-बीन करने के बाद युवक की लाश नजदीक ही नाले में उतराती मिली।

जिससे आक्रोशित होकर परिजनों ने शनिवार को सुबह से ही युवक की लाश ट्रेक्टर में रखकर बहोरीबंद सिहोरा सड़क मार्ग जाम कर दिया। परिजनों का आरोप था कि ट्रेक्टर मालिक से आये दिन विवाद होता रहता था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है।


Subscribe to our Newsletter