टीम इंडिया की हार पर बरसे वेंकटेश प्रसाद
Aug 14, 2023
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली 3-2 से हार के बाद मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान हार्दिक पंड्या की जमकर आलोचना की है। प्रसाद ने टी20 सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम के साथ ही द्रविड़ की रणनीति पर भी सवाल उठाये हैं।
प्रसाद ने एक के बाद एक ट्वीट् करके पंड्या और द्रविड़ की आलोचना की। उनका मानना है कि टीम प्रबंधन ने जिस तरह से पूरी स्थिति से निपटने का प्रयास किया, वह सही नहीं था। साथ ही कहा कि सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए इस भारतीय टीम में जीत की जो भूख होनी चाहिये वह नजर नहीं आई है।
प्रसाद ने कहा , केवल 50 ओवर ही नहीं, वेस्टइंडीज पिछले अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पायी और ये देखकर हम निराश हैं कि उस टीम से भी हम हार गये। साथ ही कहा कि देखकर दुख होता है कि भारत खराब प्रदर्शन करता है और प्रक्रिया की आड़ में इसे दबा दिया जाता है। जीत के लिए जरुरी भूख, आग गायब है और हम भ्रम में बने रहते हैं।
वेंकटेंशन ने साथ ही कहा, वे द्रविड़ और हार्दिक पराजय के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें जवाबदेह होने की जरूरत है. प्रक्रिया और ऐसे शब्दों का अब दुरुपयोग होता है। चयन में भी कोई निरंतरता नहीं दिखाई दे रही है, बेतरतीब चीजें बहुत ज्यादा हो रही हैं।वेंकटेश कहते हैं, भारत को अपने दक्ष्यता में सुधार करने की जरूरत है। उनमें भूख और तीव्रता की कमी है और अक्सर कप्तान अनजान दिखते हैं। गेंदबाज बल्लेबाजी नहीं कर सकता, बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं कर सकता। यह अहम है कि आप हां में हां मिलाने वाले लोगों की खोज में ना रहें और अंधे न बनें क्योंकि कोई आपका पसंदीदा खिलाड़ी है, बल्कि बड़े पैमाने पर अच्छाई देखें।