वरुण-जान्हवी और गुरु रंधावा का धमाका
Sep 25, 2025
dainik yug pradesh : शशांक खेतान की अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का नया गाना ‘परफेक्ट’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हिट हो गया है। गाने में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर छा गई है, वहीं पंजाबी पॉप स्टार गुरु रंधावा ने अपनी आवाज और परफॉर्मेंस से गाने में चार चांद लगा दिए हैं। गाने की शुरुआत कॉलेज ब्वॉय लुक में वरुण धवन से होती है, जो बास्केटबॉल हाथ में लिए नजर आते हैं। तभी गुरु रंधावा उनसे मिलते हैं और पूछते हैं, मिल आया तुलसी से?
वरुण थोड़ी बेचैनी और बेताबी के साथ जवाब देते हैं, कहां है वो, मेरी तुलसी कुमारी का कुछ अता-पता ही नहीं भाई। इसी बातचीत के साथ गाने की मस्तीभरी कहानी शुरू हो जाती है। इसके बाद गाने में दो लड़कियां सामने से गुजरती हैं और वरुण और गुरु उनका पीछा करते हैं। तभी असली हीरोइन जान्हवी कपूर की स्टनिंग एंट्री होती है।
वह लग्जरी कार से उतरती हैं और उनका अंदाज बोल्ड, स्टाइलिश और बेहद ग्रेसफुल दिखाई देता है। जान्हवी के डांस मूव्स, एक्सप्रेशन्स और ग्लैमर ने गाने को परफेक्ट बना दिया है।