उप्र मध्य रेल ने जांच अ‎भियान में 3 लाख का रेल राजस्व कमाया

May 17, 2024

- स्टेशन से गुजरने वाली 6 से अधिक ट्रेनों के सभी कोचों की जांच की गई

नई दिल्‍ली । उत्‍तर मध्‍य रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ ललितपुर स्‍टेशन में आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी कर टिकट जांच अभियान चलाया गया। पूर्वोत्‍तर रेलवे के मुख्‍य जनंसपर्क अधिकारी ने बताया कि जांच अभियान में ललितपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, खानपान स्टॉल चेक किए गए व स्टेशन से गुजरने वाली 6 से अधिक ट्रेनों के सभी कोचों की जांच की गयी। महिला व दिव्यांग कोच भी शामिल रहे। इस दौरान स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने वाले कुल 426 मामले पकड़े गए, जिनसे 3 लाख से अधिक का रेल राजस्व अर्जित किया गया। इन्‍हीं में से एक यात्री से टीटी ने टिकट मांगा तो उसने कहा कि ट्रेन की यात्रा उसने नहीं की, उससे टिकट पूछा गया तो जवाब दिया कि जिस ट्रेन में सवार होंगे, उसी में टिकट ले लेंगे। उसका यह जवाब सुनकर टीटी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि इसके बाद उससे जुर्माना वसूला गया। रेलवे सुरक्षा बल, मऊ एवं अपराध आसूचना शाखा, वाराणसी द्वारा कोपागंज बाजार, मऊ स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 23 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।


Subscribe to our Newsletter