उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी -बारिश के चलते आशियाना उजड़ा, बाल-बाल बची जिंदगियां

राज्य मौसम केंद्र ने उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और वहीं दूसरी ओर पौडी जिले के बीरोंखाल ब्लाॅक के ग्राम सभा शीला तल्ला के दिवोली गांव में भारी बारिश के चलते बसंती देवी का आशियाना उजड़ गया, लेकिन गनीमत यह रही कि मकान के जमींदोज होने से पूर्व ही मकान में सो रहे लोगों की अचानक नींद खुली और सभी बाहर आ गये जिसके कारण जिंदगियां बाल-बाल बच गई। यहां मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के चलते हुए बागेश्वर, नैनीताल और चमोली में मौसम विभाग में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है की चेतावनी दी गई है। बात पौड़ी जिले की करें तो पौड़ी जिले में भी कहीं जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं पौड़ी जिले बीरोंखाल ब्लॉक में लगातार बारिश हो रही है जिससे कि जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम सभा शीला तल्ला के दिवोली गांव में देर रात से हो रही बारिश के चलते बसंती देवी का मकान देखते ही देखते जमींदोज हो गया। गनीमत रही की घर में सो रहे लोगों की अचानक से नींद टूटी जिसके बाद वह बाहर आए देखते ही देखते मकान भरभरा कर जमींदोज हो गया। हालांकि घर में रखे सामान का नुकसान हुआ है। वहीं क्षेत्रीय ग्राम प्रधान पटवारी प्रदीप सिंह रावत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद क्षेत्रीय पटवारी ने घर का निरीक्षण किया और हर संभव परिवार को मदद देने का भरोसा दिलाया है।

Subscribe to our Newsletter