अमेरिका में नजर आया यूएफओ, जो उड़ नहीं सड़क पर दौड़ रहा था
Jul 04, 2024
-लोग हैरान, पुलिस ने यूएफओ वीडियो वायरल कर किया खुलासा
सैन फ्रांसिस्को,। एलियंस होते हैं या नहीं, इसे लेकर सालों से बहस छिड़ी हुई है। लेकिन आजतक कोई सबूत नहीं मिला और न ही किसी आधिकारिक रुप से एलियंस होने या न होने की पुष्टि की गई है। वहीं सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें एलियंस होने का दावा किया जाता है। अमेरिका में एलियंस के दिखने या यूएफओ स्पॉट की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं।
एक बार फिर एक ऐसी ही घटना सामने आई है। अमेरिका के मिसौरी में एक घटना घटी उसने वहां मौजूद लोगों को हैरान में डाल दिया। यहां सड़क पर एक यूएफओ जैसी चीज़ दौड़ती हुई दिखाई दी। सड़क पर यूएफओ उड़ नहीं रहा बल्कि दौड़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये अजीबोगरीब नज़ारा अमेरिकन राज्य मिसौरी की क्रॉफोर्ड काउंटी में हुई, जिसे पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक किया है। यहां रोज़वेल फेस्टिवल के लिए जा रहे लोगों के बीच कार की जगह एक ऐसा वाहन दिखा, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ये यूएफओ की तरह था और उसके खुलने के लिए ऊपर की ओर ढक्कन भी था। पुलिस ने इसकी स्पीड की वजह से इसे रास्ते में ही रोक लिया, फिर यूएफओ जैसे इस वाहन से ड्राइवर के तौर पर एक इंसान निकला।
पुलिस को ये समझते देर नहीं लगी कि ये ड्राइवर की क्रिएटिविटी है, जिसने कार को ही एक उड़न तश्तरी का लुक दे दिया है. फेसबुक पर ये घटना शेयर करते हुए पुलिस ने लिखा-‘आप नहीं जान सकते हैं कि आपको क्रॉफोर्ड काउंटी में क्या मिल जाएगा। ये वास्तव में इस दुनिया से अलग की चीज़ है। उन्होंने कहा कि ये बेहद अजीब था लेकिन लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट दे गया। लोगों ने इस पोस्ट पर दिलचस्प रिएक्शन दिए और शख्स की खूब तारीफ की जिसने इस तरह की क्रिएटिविटी की है।