एक साथ दो पुत्र एक पुत्री ने लिया जन्म परिवार में खुशी का माहौल।

Oct 19, 2023

मैनपुरी बिछवा, शिक्षित व संपन्नता शाली प्रदर्शन करने वाला गांव औरन्ध। जहां की सभ्यता और भव्यता अपने आप में एक अलग छठा निहारता है इस गांव लोगों के मकान महल अलग ही पहचान बनाते हैं देश के प्रत्येक अलग-अलग शहरों में अच्छे पदों पर तैनात यहां के अफसर गांव के लिए शोभा मान साबित होते हैं।

गांव औरन्ध निवासी सत्यपाल सिंह चौहान (नमना) व उनकी  धर्मपत्नी गुड्डी चौहान जो वर्तमान में इंदौर शहर में निवास कर रहे हैं पुत्र  डा सत्यांश प्रताप व पुत्रवधू डा  आकाशदीप( वाहिनी) दोनों डॉक्टर है डा  सत्यांश प्रताप की पत्नी डा  आकाशदीप के नवरात्रि के चौथे दिन प्रसव पीड़ा हुई उन्हें शहर के एक माने अस्पताल में भर्ती कराया जहां ईश्वर की कृपा से कुदरत ने उन्हें दो बेटा वह एक बेटी का वरदान दिया और जच्चा बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। परिवार में यह खुशी अपने आप में एक छटा निहारती नजर आ रही है बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। डॉक्टर अनुभव सिंह के साथ डॉक्टर रोहिणी चौहान लियो  के साथ गांव का क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आसपास के लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।


डॉक्टर की टीम कर रही इस पर निगरानी

डा  सत्यांश प्रताप ने बताया कि वह खुद डॉक्टर है उनकी पत्नी भी डॉक्टर है साथ ही उनकी बहन व बहनोई दोनों भोपाल के एम्स में अच्छे पदों पर डॉक्टर है पूरी नियमितता के आधार पर जांच हुई थी क्योंकि यह पहले से जानकारी थी कि बच्चे तीन है इसलिए डॉक्टर की टीम ने पूरी तरह से निगरानी की। सबसे अलग बात यह रही की सभी बच्चों ने पेट के अंदर अलग-अलग स्थान बनाया और सकुशल उनका प्रसव संपन्न कराया गया। ऐसा कम केशो में ही देखने को मिलता है।



Subscribe to our Newsletter