रियलमी 12 5जी सीरीज़ के दो फोन लॉन्च
Mar 09, 2024
-फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी
नई दिल्ली । भारत में चाइनीज कंपनी रियलमी ने अपने दो रियलमी 12 5जी सीरीज़ के फोन को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ के फोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने रियलमी 12 5जी के 6जीबी रैम, 128जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 14,999 रुपये और 8जीबी, 128जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है।
इस फोन के साथ रियलमी बड्स वायरलेस 3 मिल रहा है, जिसकी असल कीमत 2,998 रुपये है। वहीं दूसरी तरफ रियलमी 12+ के 8जीबी रैम, 128जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8जीबी रैम, 256जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। इस फोन के साथ रियलमी बडस टी 300 मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 3,998 रुपये है।फोन की पहली सेल आज से बी शुरू हो रही है और ग्राहक रियलमी 12 को ट्विलाइट पर्पल और वुडलैंड ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं।
वहीं रियलमी 12 प्रो + को पायनीर ग्रीन और नैविगेटर बेज कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। रियलमी 12 5जी कंपनी के रियलमी यूआई 5.0 के साथ बॉक्स से बाहर एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। इसमें 120एचझेड रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच का फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। रियलमी 12 5जी मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट से लैस है। यह दो मेमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है – 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज। कैमरे के तौर पर रियलमी 12 5 जी में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।
फोन में फ्रंट की तरफ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।रियलमी 12+ 5जी में 6.67-इंच का एफएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 एचझेड रिफ्रेश रेट, 240एचझेड टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। ये स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 एसओसी से लैस है जिसे माली-जी68 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। ये फोन 8जीबी डायनामिक रैम के साथ 8जीबी + 128जीबी और 8जीबी + 256जीबी के दो वेरिएंट में आता है।
रियलमी12+ मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 चिपसेट के साथ आता है। यह दो मेमोरी वेरिएंट में उपलब्ध है – 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम + 256जीबी इंटरनल स्टोरेज। कैमरे के तौर पर रियलमी 12+ 5जी में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें सोनी एलवायटी-600 सेंसर और ओआईएस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।