अमेरिका में आईएसआईएस की एंट्री से चिंतित ट्रंप बोले- इस्लामी आतंकवाद बढ़ाएगा मुश्किल
Jan 03, 2025
वाशिंगटन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ती हिंसा के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीति को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही ट्रंप लगातार इस्लामी आतंकवाद पर चिंता जताते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामी आतंकवाद मुश्किलें बढ़ाएगा।उन्होंने एक बार फिर दावा किया और लिखा कि यह समय आ गया है और यह अनुमान से भी बदतर है। कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद और हिंसक अपराध के अन्य रूप अमेरिका में इतने बुरे हो जाएंगे कि इसकी कल्पना करना या विश्वास करना भी मुश्किल हो जाएगा। वह समय आ गया है, लेकिन अब ये हमारी कल्पना से भी बदतर।
मालूम हो कि न्यू ऑर्लियंस में टेक्सास के रहने वाले 42 साल के शम्सुद्दीन जब्बार ने एक तेज स्पीड वाले पिकअप ट्रक से भीड़ को कुचल दिया। इस हमले में 15 लोग मारे गए और 35 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यह एक आईएसआईएस समर्थक था। घटना के बाद पुलिस ने जब्बार को मार गिराया. घटना के बाद एफबीआई ने उसकी कार से आईएसआईएस का झंडा और विस्फोटक बरामद किया।
ट्रंप अपनी पहली सरकार में आंतवाद को लेकर काफी सख्त नजर आए थे। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की थी। उन्होंने आतंकवादी संगठनों के खिलाफ सैन्य अभियान को बढ़ावा दिया था। 2025 में उनकी सरकार फिर से आतंकवादियों और कट्टरपंथी समूहों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है। उन्होंने पहले ही इसके संकेत दे दिए हैं। ट्रंप ने हमेशा सीमा सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने चुनावी सभाओं में बार-बार सीमा सुरक्षा का मुद्दा उठाया था और इसके लिए बाइडेन पर खूब निशाना साधा था। ट्रंप आतंकवाद के बढ़ते खतरों के मद्देनजर वह और भी कड़े सीमावर्ती सुरक्षा उपायों को लागू करेंगे। हालांकि इससे अवैध घुसपैठ और आतंकवादियों के प्रवेश को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और वीजा प्रक्रियाओं में सुधार हो सकता है। बढ़ते आतंकी गतिविधियों को देखते हुए ट्रंप सीमा पार से आने वाले व्यक्तियों की कड़ी जांच और प्रवासी नीतियों को और मजबूत करेंगे। खासकर उन देशों से जो आतंकवादी गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है।