विनेश को लेकर जयंत के बयान से ट्रोलर भी बना प्रशंसक
Aug 07, 2024
बागपत । पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट हालांकि वजन वर्ग में अधिक निकलने के कारण आयोग्य घोषित हो गयी हैं पर जिस प्रकार का प्रदर्शन करते हुए विनेश ने फाइनल तक का सफर तय किया उसकी सभी ने तारीफ की है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने भी सोशल मीडिया में विनेश की जमकर प्रशंसा की थी। उसी को लेकर एक यूजर ने लिखा, सर, वह आपसे कहीं अधिक साहसी और मजबूत रीढ़ वाली है। वहीं इसके जवाब में जयंत चौधरी ने कहा कि ये बिलकुल सही बाता है। इससे ट्रोलर भी जयंत चौधरी का प्रशंस बन गया।
जयंत चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा, वह विपरीत हालातों का सामना करने में साहस की कहावत को चरितार्थ करती हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा कि विनेश आपसे ज्यादा मजबूत रीढ़ वाली है। वहीं जयंत ने भी इसका समर्थन किया ।
इससे ट्रॉलर भी जयंत का प्रशंसक हो गया। उसने लिखा, मुझे लगा थी कि आप मुझे ब्लॉक कर देंगे पर आपने ऐसा नहीं किया। इससे साफ है कि आप उन राजनेताओं में से एक हैं जो अपने बारे में अलग-अलग विचारों और राय का समर्थन कर सकते हैं और शालीनता व शांति के साथ जवाब दे सकते हैं।