ट्रायम्फ ने किया स्पीड ट्विन 900 का अपडेटेड वर्जन भारत में लॉन्च

Dec 25, 2024

नई दिल्ली,। ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी पॉपुलर मॉडर्न क्लासिक बाइक, स्पीड ट्विन 900, का अपडेटेड वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह बाइक 8.89 लाख एक्स-शोरूम की कीमत पर उपलब्ध होगी, जो पिछले मॉडल की तुलना में 40 हजार ज्यादा है। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा डिजाइन में छोटे लेकिन आकर्षक बदलाव किए हैं। इंजन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किए गए हैं।

2025 स्पीड ट्विन 900 को तीन नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस बाइक में वही 900 सीसी का पावरफुल इंजन मिलता है, जो पहले से ही परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है। इसका क्लासिक लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का मेल इसे खास बनाता है। ट्रायम्फ ने इस अपडेट के जरिए ग्राहकों को ज्यादा एडवांस्ड और प्रीमियम अनुभव देने का प्रयास किया है। बाइक मॉडर्न रेट्रो लुक चाहने वाले राइडर्स के लिए एक खास विकल्प है।


Subscribe to our Newsletter