डीएवीवी में जनजातीय अध्ययनशाला खुलेगी, मंत्रालय को किया परियोजना प्रतिवेदन प्रस्तुत

Aug 22, 2025

इन्दौर  भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री जुआल ओराम को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के कुलगुरु प्रो राकेश सिंघई तथा विभागाध्यक्ष प्रो. सखाराम मुजाल्दे जनजातीय अध्ययनशाला के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जनजातीय अध्ययनशाला के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के माध्यम से प्रस्तुत इस परियोजना प्रतिवेदन में अध्ययनशाला के लिए आधुनिक एवं सर्वसुविधा युक्त भवन, विद्यार्थियों के लिए छात्रावास व्यवस्था, मानव संग्रहालय, सभागृह, कंप्यूटर प्रयोगशाला तथा अन्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान संबंधी मूलभूत आवश्यकताओं को शामिल किया गया है। 


Subscribe to our Newsletter