अंकुर अभियान के तहत कलेक्टर एवं एसपी ने किया पौधरोपण
Aug 05, 2022
अंकुर अभियान के तहत संपूर्ण जिले में वृहद स्तर पर आयोजित किए गए पौधरोपण कार्यक्रम का कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा एसपी श्री विकास शहवाल द्वारा पुलिस लाइन रायसेन में पौधरोपण कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने सभी नागरिकों से अंकुर अभियान में सहभागिता करते हुए पौधरोपण करने तथा वायुदूत एप पर पंजीयन करते हुए फोटो अपलोड करने की अपील की है। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान से तहत 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की भी अपील की। कार्यक्रम में एएसपी श्री अमृत मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, एसडीएम श्री एलके खरे सहित अन्य अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।