स्लोवाकिया में ट्रेन और बस में भिड़ंत, 6 की मौत,5 घायल
Jun 28, 2024
स्लोवाकिया। स्लोवाकिया में एक ट्रेन और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य घायल हैं। इस हादसे के दौरान यूरोसिटी ट्रेन में 100 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस और स्लोवाक रेलवे कंपनी जेडएसएसके ने इस बात की जानकारी दी है। जेडएसएसके ने कहा कि घटना में 6 लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य घायल हुए है। साथ ही जेडएसएसके ने इस दुर्घटना में घायल और मृतकों के परिवार और परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
ट्रेन चेक राजधानी प्राग से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट जा रही थी। तब ट्रेन दक्षिणी स्लोवाकिया में एक बस से टकरा गई इसके फंसे हुए 100 से अधिक यात्रियों को बसों की तरफ से हंगरी की सीमा पर स्टुरोवो शहर ले जाया जा रहा है। हमारे कर्मचारियों की सहायता से सभी यात्रियों को घटनास्थल से निकाल लिया गया। हमारे दिल और संवेदनाएं उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। स्लोवाक आपातकालीन चिकित्सा सेवा ने भी इस घटना को लेकर जानकारी दी है, आपातकालीन चिकित्सा सेवा का कहना है कि दक्षिणी स्लोवाकिया के नोवे जमकी में दुर्घटना स्थल पर आपातकालीन प्रतिक्रिया जारी है। पांच एम्बुलेंस गाड़ी और तीन एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर हैं।