टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड और एनडीडीबी ने की साझेदारी

Jul 25, 2024

नई दिल्ली । टाटा पावर की इकाई टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बयान के अनुसार राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी और टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोज गुप्ता ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग के केन्द्र में दूध मूल्य श्रृंखला के भीतर स्थिरता और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए कई प्रमुख पहल हैं।

इसमें डेयरी सहकारी समितियों (डीसीएस), बल्क मिल्क कूलर्स (बीएमसी) और मिल्क चिलिंग सेंटर का सौरीकरण शामिल है, जिसे अत्याधुनिक सौर माइक्रोग्रिड प्रौद्योगिकी द्वारा सरल बनाया गया है। शाह ने कहा ‎कि नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को एकीकृत करके, हमारा लक्ष्य डेयरी मूल्य श्रृंखला में परिचालन दक्षता को बढ़ावा देना तथा हरित ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।



Subscribe to our Newsletter