अडाणी के जॉइंट वेंचर में 30 करोड़ डॉलर निवेश करेगी टोटल एनर्जीज

Sep 21, 2023

नई दिल्ली । फ्रांस की टोटल एनर्जीज एसई अदाणी समूह  के साथ नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए एक नए संयुक्त उद्यम में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है। भारतीय समूह ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

अदाणी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) ने कहा ‎कि  टोटल सीधे खुद या अपनी सहयोगी इकाइयों के जरिए एजीईएल के साथ 50:50 अनुपात वाली संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन के लिए 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

इस नई संयुक्त उद्यम कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वंटी थ्री ‎लिमिटेड (एजीईएल23एल) के पास 1,050 मेगावाट (एमडब्ल्यूएसी) है। इसमें पहले से परिचालन में आ चुका 300 मेगावाट शामिल है। इसके अलावा 500 मेगावाट निर्माण के चरण में है और 250 मेगावाट विकास के चरण में है। पोर्टफोलियो में सौर और पवन ऊर्जा दोनों शामिल हैं।



Subscribe to our Newsletter