अंबुजा सीमेंट के टॉप मैनेजमेंट में इस्तीफा, गिरा शेयर का भाव

Sep 06, 2023


मुंबई। अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट के टॉप मैनेजमेंट में इस्तीफे की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई। अंबुजा सीमेंट के चीफ प्रोजेक्ट्स ऑफिसर, के ए चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चौधरी का ये इस्तीफा 8 सितंबर 2023 से लागू होगा। अंबुजा सीमेंट ने शेयर बाजार को मैनेजमेंट में बदलाव की जानकारी दी है।इसके बाद से शेयर में करीब पौने एक फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल, कंपनी ने इस पद किसी नई नियुक्ति के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। 

एक्सपर्ट मानते हैं, कि अंबुजा सीमेंट आने वाले 3 वर्षों में अपनी कैपेसिटी को काफी तेजी से बढ़ता हुआ नजर आएगा। कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो अंबुजा सीमेंट का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 31 दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही में 46 प्रतिशत बढ़कर 368.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह 252.81 करोड़ रुपये था। इसी अवधि के दौरान कंपनी की बिक्री सात प्रतिशत बढ़ गई। परिचालन से राजस्व एक साल पहले के 3,739.9 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत बढ़कर 4,128.5 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की एबिटा 17.5 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 715 करोड़ रुपये रही। पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी का नेट रेवेन्यू 11 प्रतिशत बढ़कर 8,036 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, एबिटा 161 फीसदी बढ़कर 1,138 करोड़ हो गया और एबिटा मार्जिन 6.2 फीसदी से बढ़कर 14.6 फीसदी हो गया।



Subscribe to our Newsletter