आज आरजीपीवी में ब्रांच अपग्रेडेशन के आवेदन करने का अंतिम दिन
Sep 12, 2025
भोपाल । राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) में बीटेक सेकंड ईयर के छात्रों के लिए ब्रांच अपग्रेडेशन के आवेदन जमा करने का आज अंतिम दिन है। ब्रांच अपग्रेडेशन के लिए फर्स्ट ईयर की सत्र 2024 की जारी आवंटन पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया मध्य प्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के आदेशों के अनुसार होगी। इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया है कि खाली सीट संभावित हैं। छात्र अपनी रुचि के अनुसार आवेदन करें। ब्रांच बदलने पर पुराने ब्रांच का प्रवेश स्वत: निरस्त हो जाएगा। नए ब्रांच में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। छात्रों को ध्यान देना होगा कि नए ब्रांच में तृतीय सेमेस्टर से पहले प्रथम वर्ष के विषयों की परीक्षा भी देनी होगी।