टीलाजामालपुरा पुलिस ने 02 वर्षों से फरार तीन स्थाई वारंटी व कुख्यात बदमाश को छुरी समेत किया गिरफ्तार

Jul 24, 2025

भोपाल । भोपाल शहर के पुलिस आयुक्त तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का.व्य.) द्वारा स्थाई वारंटी व गिरफ्तारी वांरटियों तामिली के संबंध में दिशानिर्देश जारी किये गये है।  उक्त ‍दिशानिर्देशों के पालन मे थाना प्रभारी डी पी सिंह थाना टीलाजमालपुरा द्वारा थाना स्तर पर टीम घठित की गयी।

  थाना टीलाजमालपुरा की टीम द्वारा विशेष मुखविर तंत्र विकसित करते हुये टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखविर द्वारा प्रथक प्रथक स्थाई वारंटी 1. फैसल उर्फ चूहा पिता फहीम उर्फ पंचर, 2. दानिश इम्‍तियाज, 3. निखिल कुरील उर्फ गिल्लू पिता दिनेश कुरील तलाश कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।  

उक्त वारंटियों को विधिवत प्रथक प्रथक गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

धरपकड मे शामिल टीम :- थाना प्रभारी ‍निरी.दिनेश प्रतापसिंह, उनि साबिर खान, उनि बीपी विश्वकर्मा, प्रआर जगतसिंह, प्रआर नरेश कुमार, प्रआर लोकेश जोशी, आर अनिकेत आर हरिओम । 


Subscribe to our Newsletter