नवी मुंबई के तीन छात्र माथेरान तालाव में डूबे, एक को बचाने के लिए दो ने लगाई छलांग

Jun 16, 2025

नवी मुंबई, । पर्यटन के लिए नवी मुंबई से माथेरान गए 10 कॉलेज छात्रों में से तीन छात्र रविवार शाम को शार्लोट लेक तालाव में डूब गए। सह्याद्रि आपातकालीन बचाव दल और खोपोली की एक टीम रविवार देर रात तक उनकी तलाश कर रही थी। उनके नाम सुमित चव्हाण (16), आर्यन खोबरागड़े (19) और फिरोज शेख (19) हैं। बताया गया है कि कोपरखैरणे के कॉलेज छात्रों का यह समूह मानसून पर्यटन के लिए माथेरान गया था। पिसरनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद वे पास की शार्लोट लेक तालाव पर गए।

तालाव के किनारे मौज-मस्ती करते समय उनमें से एक युवक फिसलकर तालाव में गिर गया। उसे बचाने के लिए कुछ लोग तालाव में कूद गए। उनमें से दो ने डूब रहे युवक का हाथ पकड़ लिया। लेकिन वे भी उसके साथ डूब गए। अन्य लोगों ने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद माथेरान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मदद के लिए माथेरान सह्याद्रि आपातकालीन बचाव दल को बुलाया। बचाव दल देर रात तक डूबे युवक की तलाश में जुटा रहा। फ़िलहाल उनका कोई पता नहीं चल पाया। 


Subscribe to our Newsletter