इस सप्ताह बाजार में आएंगे तीन दमदार आईपीओ

Oct 16, 2023

मुंबई । शेयर बाजार में इस सप्ताह तीन दमदार आईपीओ आने वाले हैं, जिन पर निवेशकों की नजर होगी। इन आईपीओ के जरिए कंपनियों की ओर से करोड़ों रुपए का फंड उठाया जाएगा। शेयर बाजार में आईआरएम एनर्जी की ओर से आईपीओ लाया जा रहा है. इस आईपीओ के लिए निवेशक 18 अक्टूबर बुधवार से बोली लगा सकते हैं। वहीं 20 अक्टूबर को आईपीओ के लिए बोली बंद हो जाएगी। यह आईपीओ 545.40 करोड़ रुपए का होगा।

यह 1.08 करोड़ शेयर का प्रेश इश्यू होगा। इस शेयर को खरीदने के लिए 480 रुपए से 505 रुपए प्राइज बैंक के तौर पर निर्धारित किए गए हैं। 31 अक्टूबर 2023 तक आईपीओ की लिस्टिंग हो सकती है। यह एसएमई आईपीओ है। 16 अक्टूबर को इसके लिए लोग बोली लगा सकते हैं। वहीं यह प्रक्रिया 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी। यह आईपीओ 9.56 करोड़ रुपए का है। साथ ही इसके तहत 11.12 लाख शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ के लिए 86 रुपए प्रति शेयर का प्राइज रखा गया है।

एसएमई आईपीओ के लिए 17 अक्टूबर से बोली लगाई जा सकेगी और 20 अक्टूबर तक यह आईपीओ खुला रहेगा। इसके जरिए 47.81 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। वहीं इसमें 88.96 लाख शेयर फ्रेश इश्यू के तौर पर 44.48 करोड़ रुपए के होंगे। वहीं ऑफर फोर सेल के लिए 6.66 लाख शेयर 3.33 करोड़ रुपए के होंगे। इसका प्राइज बैंड 47 रुपए से 50 रुपए के बीच होगा।



Subscribe to our Newsletter