तीन मासूम बच्चो की पानी से भरे पोखर मे डूबने से मौत

Sep 07, 2026

उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र मे रविवार को अनुसूचित वर्ग के तीन मासूम बच्चों की बरसाती पानी से भरे पोखर नुमा गड्ढे मे डूब कर मौत हो गयी. पुलिस ने बच्चो के शव देर रात बरामद किये. 

पुलिस उप अधीक्षक दीपक दुबे ने बताया की रिवई गाँव में स्थित राजकीय मांडल स्कूल के मैदान मे शाम के समय आसपास के कुछ बच्चे रोजमर्रा की तरह खेल रहे थे.तभी तीन बच्चे वहाँ बरसाती पानी से भरे एक गडडा नुमा पोखर में उतर गए ओर पानी मे डूब गए. अंधेरा गहराने पर घर न पहुंचने पर परिजनों ने ज़ब बच्चो की तलाश की तो पोखर मे उतराते हुए बच्चो के शव देख ह्ड़कंप मच गया.सूचना पाकर पुलिस ने तत्काल मोके पर पहुंच बच्चो के शवो को बाहर निकाला ओर पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचाया है.

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की अनुसूचित वर्ग के अत्यंत निर्धन परिवार के मृतक बच्चो मे प्रिंस पुत्र मनोज उम्र 11बर्ष, प्रिंस की चचेरी  बहिन रोशनी पुत्री जियालाल उम्र 9 वर्ष तथा अंशुल पुत्र खलक सिंह 6बर्ष शामिल है.एक परिजन दिलीप ने बताया की मृत बच्चे गाँव मे अपने दादा दादी के पास रह रहे थे. उनके माता पिता मजदूरी के लिए दिल्ली गए हुए है.घटना की सूचना पाकर तहसीलदार आर एन मिश्रा नायाब तहसीलदार विकास गोयल कानूनगो प्रदीप खरे लेखपाल मनीष कुमार भी मौके पर पहुंचे है तथा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता हेतु कार्यवाही की है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है.




Subscribe to our Newsletter