अरबपति एलन मस्क की बादशाहत पर खतरा
Feb 13, 2024
- बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में कुछ कदम दूर
सैन फ्रांसिस्को । टेस्ला के मालिक और मशहूर अरबपति एलन मस्क की बादशाहत पर खतरा मंडरा रहा है। नंबर एक की पोजीशन से खिसकने के बाद अब उनके दूसरे स्थान को भी उन्हीं के देश के कारोबारी से कड़ी टक्कर मिल रही है। गौरतलब है कि लक्जरी ब्रांड लुई वुइटन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में टॉप पर हैं जबकि एलन मस्क दूसरे नंबर पर काबिज है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की नेटवर्थ एलन मस्क के करीब पहुंच गई है और वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बनने से कुछ ही कदम दूर है। फोर्ब्स के अनुसार जेफ बेजोस की नेटवर्थ फिलहाल 195.9 बिलियन डॉलर है जबकि एलन मस्क की टोटल नेटवर्थ 201.6 बिलियन डॉलर है।
इस हिसाब से जेफ़ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बनने से कुछ ही कदम दूर है। दुनिया के सबसे व्यक्तियों की सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले नंबर है। फ्रांस के अरनॉल्ट की टोटल नेटवर्थ फिलहाल 219.9 बिलियन डॉलर है, जो भारत के मशहूर अरबपति गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी दोनों की टोटल संपत्ति से भी ज्यादा है। बता दें कि हाल के दिनों में एलन मस्क की नेटवर्थ में कमी आई है। दरअसल, टेस्ला के चौथी तिमाही के उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे जसिस्की वजह से कंपनी के शेयर लुढ़क गए थे और मस्क की नेटवर्थ में 18 बिलियन डॉलर से ज्यादा का घाटा हो गया था। दुनिया के टॉप 10 अमीर व्यक्तियों की सूची में फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग चौथे नंबर पर है। उनकी कुल नेटवर्थ 164.8 बिलियन डॉलर है।