पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ अधिक बदलाव
Oct 25, 2023
नई दिल्ली । अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतों में आयी गिरावट के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं आया है। चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले की ही तरह है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये रुपये प्रति लीटर है।
नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर जबकि मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर, चेन्नई- पेट्रोल 102.66 रुपये, डीजल 94.26 रुपये लीटर पर है। वहीं प्रयागराज में पेट्रोल के दाम घटे हैं और ये 66 पैसे सस्ता होकर 96.66 रुपये और डीजल 65 पैसे सस्ता होकर 89.86 रुपये लीटर मिल रहा है। अमृतसर में पेट्रोल के दाम 27 पैसे कम आकर 98.47 रुपये, डीजल 25 पैसे सस्ता होकर 88.79 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपये, डीजल 6 पैसे महंगा होकर 89.82 रुपये लीटर मिल रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 28 पैसे सस्ता होकर 96.71 रुपये, डीजल 27 पैसे सस्ता होकर 89.59 रुपये लीटर मिल रहा है।