ठंड की दस्तक के बाद पारा गिरा

बीसलपुर से 10 एमएलडी पानी की कटौती का फैसला

जयपुर । ठंड की दस्तक के बाद राजधानी जयपुर में पारा गिरा है अब जलदाय विभाग ने पानी की डिमांड में कमी के बाद कटौती का फैसला लिया है. गुलाबी नगरी की ठंड के बीच अब पेयजल की किल्लत कम हो गई है।

गुलाबी नगरी में ठंड की दस्तक दे दी है इसी बीच घरों में पानी की डिमांड भी कम हो गई है अब जलदाय विभाग ने 10 एमएलडी तक पानी की कटौती का फैसला लिया है नॉर्थ और साउथ से 5-5 एमएलडी पानी की कटौती की जाएगी. पहले 20 एमएलडी तक कटौती का फैसला था,लेकिन प्रभावित इलाकों तक पानी पहुंचाने के लिए जलदाय विभाग ने ये फैसला लिया है। नॉर्थ के कई प्रभावित इलाकें और साउथ में सांगानेर,प्रताप नगर में सप्लाई की जाएगी इसलिए अभी फिलहाल 10 एमएलडी तक कटौती की जाएगी।

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने सभी एक्सईएन से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है.फिलहाल 503 एमएलडी बीसलपुर से जयपुर को पानी दिया जा रहा है.लेकिन अब कुछ दिनों में संभवतया 497 एमएलडी तक पानी की सप्लाई होगी.इसके अलावा तापमान में अधिक कटौती होने पर और कटौती की जाएगी.जयपुर में सुबह और शाम करीब तापमान में लगातार गिरावट के साथ दिनभर भी ठंड महसूस की जा रही है.जिसके बाद अब जलदाय विभाग ने कटौती का निर्णय लिया है। बीसलपुर बांध से अजमेर को 310 एमएलडी,जयपुर को 503 एमएलडी,टोंक को 48 एमएलडी,सुरजपुरा,दूदू,सांभर,मालपुरा को 52 एमएलडी,चाकसू,दौसा निवाई,दौसा को 51 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है।



Subscribe to our Newsletter