लगातार दूसरे सप्ताह शेयर बाजार में जारी रही तेजी

Feb 08, 2025

- सेंसेक्स 197 अंक गिरकर 77,860 अंक पर बंद 

- निफ्टी 43.40 अंक गिरकर 23,559 पर बंद 

मुंबई । अमे‎रिका के राष्ट्रप‎ति ट्रंप की अ‎नि‎श्चित टै‎रिफ नी‎तियां, ‎मिश्रित कारपोरेट आय और आरबीआई द्वारा अपे‎क्षित 25 पाइंट की बे‎सिस कटौती से अ‎स्थिरता के बीच भारतीय इ‎क्विटी बाजार में वीकली आधार पर लगातार  दूसरे सप्ताह तेजी जारी रही। बीते सप्ताह के पांच कारोबारी ‎दिनों पर नजर डालें तो घरेलू शेयर बाजार में फरवरी महीने और कारोबारी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 731.91 अंक गिरकर 76,774.05 अंक पर खुला और 319.22 अंक गिरकर 77,186.74 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 243 अंक गिरकर 23,239.15 अंक पर खुला और 121.10 अंक गिरकर 23,361.05 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 1,173.68 अंकों की बढ़त के साथ 78,360.42 के स्तर पर खुला और 1,397.07 अंक उछलकर एक महीने के उच्चतम स्तर 78,583.81 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 324.41 अंक चढ़कर 23,685.45 के पार खुला और 378.20 अंक बढ़कर 23,739.25 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 186.90 अंक की गिरावट के साथ 78,396.91 पर खुला और 312.53 अंक गिरकर 78,271.28 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 1.40 अंक गिरकर 23,737.85 पर खुला और 42.95 अंक गिरकर 23,696.30 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हुई तेज शुरुआत ज्यादा देर नहीं टिकी।

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार थोड़ी देर बाद ही लाल निशान पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 280.38 अंक चढ़कर 78,551.66 अंक पर खुला और 213.12 अंक गिरकर 78,058.16 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 77.25 अंक चढ़कर 23,773.55 अंक पर खुला और 92.95 अंक गिरकर 23,603.35 अंक पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार में थोड़ी देर की बढ़त के बाद गिरावट दिखी। सेंसेक्स 481.96 गिरावट के साथ 77,576.20 के स्तर पर खुला और 197.97 अंक गिरकर 77,860.19 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 122.75 अंक टूटकर 23,480.60 पर खुला और 43.40 अंक गिरकर 23,559.95 पर बंद हुआ।


Subscribe to our Newsletter