प्रधानमंत्री देवी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित सुशासन की आदर्श व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं-विष्णुदत्त शर्मा

May 22, 2025

देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 21 से 31 मई तक होगा विभिन्न  कार्यक्रमों का आयोजन- रविंद्र यति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं जिला अध्यमक्ष रविन्द्र  यति ने बुधवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को भोपाल मध्य विधानसभा में आयोजित शोभा यात्रा में शामिल होकर संबोधित किया। भोपाल जिला भाजपा द्वारा आयोजित शोभा यात्रा न्यू कैंपियन स्कूल, ग्यारह सौ क्वार्टर से प्रारंभ होकर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर संपन्न हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में एक आदर्श सुशासन व्यवस्था स्थापित की थी। प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा स्थापित सुशासन व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार देवी अहिल्याबाई के शासन व्यवस्था की तरह महिला सशक्तिकरण के कार्यों में जुटी हैं।

देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 21 से 31 मई तक होगा विभिन्न  कार्यक्रमों का आयोजन- रविंद्र यति

जिला अध्य क्ष रविन्द्र  यति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 21 मई से 31 मई तक देशभर में देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के बुधवार से प्रदेश भर में आयोजन शुरू हो गए हैं। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें दो लाख बहनें शामिल होंगी। देवी अहिल्या बाई ने अपने शासन व्यवस्था में सैनिकों की विधवा महिलाओं, वीरांगनाओं के सशक्तिकरण के लिए महेश्वर साढ़ी का उत्पादन शुरू कराया था। देवी अहिल्याबाई होल्कर के शासन व्यवस्था की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें स्व-सहायता समूहों और अन्य योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री महिलाओं का सशक्तिकरण कर सशक्त भारत का निर्माण कर रहे हैं। आज इस शोभा यात्रा के जरिए बड़ी संख्या में माताओं-बहनों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता कर देवी अहिल्या बाई होल्कर के प्रति सम्मान प्रकट कर रहे हैं। शोभा यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बता रहा है कि 31 मई को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए पूरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनता भी उत्साहित हैं।

शोभा यात्रा में इस अवसर पर उपस्थित थे भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह,  विकास विरानी, सुश्री सरिता देशपांडे, श्री सुनील पांडे,सुरजीत सिंह चौहान, शैतान सिंह कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर अनिल पचौरी जिला उपाध्यक्ष सतीश विश्वकर्मा अशोक सैनी राजेंद्र गुप्ता राजकुमार विश्वकर्मा, अश्वनी राय, राहुल राजपूत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार प्रवीण प्रेमचंदानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक, टोली की सदस्य श्रीमती आरती राजू अनेजा,श्रीमती शिरोमणि शर्मा, श्रीमती स्नेह लता भागवत रघुवंशी, श्रीमती सविता यादव, श्रीमती सुषमा चौहान, डा योगेंद्र मुखरैया, मंडल अध्यक्ष पियूष सिसोदिया, अभिषेक पुरोहित, पार्षद अरविंद वर्मा, बाबूलाल यादव, सहित जिले के पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी महिला मोर्चा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मातृशक्ति उपस्थित रहे।


Subscribe to our Newsletter