प्रसूति महिला को 2 किलोमीटर डंगा- डोली करके ले गए,

Jul 28, 2025

- एंबुलेंस पहुंचने के लिए नहीं थी सड़क

सीधी। गांव में सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस दो किलोमीटर दूर खड़ी थी। गांव वाले प्रसूता को डंगा डोली करके खटोले में लेकर एंबुलेंस तक  गए। 

गांव के बाहर खड़ी एंबुलेंस में प्रसूता को ले जाया गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में महिला को भर्ती कराया गया है। 

सीधी जिले के ग्राम बरिगवां निवासी प्रीति रावत को रविवार की सुबह 9 बजे प्रसव पीड़ा हुई। एंबुलेंस बुलाई गई। सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस गांव से 2 किलोमीटर दूर खड़ी थी। गर्भवती महिला को खटोला बनाकर उसे एंबुलेंस में ले जाया गया। 

कुछ दिन पहले एक गर्भवती महिला ने सीधी के सांसद को रोड बनवाने के आश्वासन पर एक रील बनवाई थी। जिससे सांसद जी भड़क गए थे। उस समय सांसद ने कहा था, एक सप्ताह पहले बता देना। हम तुम्हें उठवा लेंगे। सीधी जिले में सड़कों की हालत बेहद खराब है। अधिकांश जगह से यही शिकायत सुनने को मिल रही है। 


Subscribe to our Newsletter