विमान आसमान में एक ही जगह घूमता रहा फिर नीचे जा गिरा

- चार क्रू मेम्बर समेत सभी 62 यात्रियों की मौत, जांच शुरु

साओ पाउलो,। ब्राजील के साओ पाओलो के पास एक विमान हादसे में विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई। विमान में 58 यात्री और चालक दल के चार क्रू मेम्बर सवार थे। अभी दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में दिखाया गया है कि एटीआर-72 विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया और  क्रेश हो गया। एक चश्मदीद ने कहा कि उन्होंने अपने घर के बाहर एक तेज आवाज सुनी। उन्होंने घर की खिड़की से बाहर झांका तो देखा एक विमान आसमान में एक ही जगह घूम रहा था, लेकिन आगे नहीं बढ़ रहा था फिर विमान अचानक आसमान से नीचे आ गिरा। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे यकीन है कि पायलट ने कोशिश की विमान घनी आबादी वाले इलाके में न गिरे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि विमान जहां गिरा वहां सिर्फ एक मकान को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटनास्थल के पास रहने वाली एक महिला ने बताया वह खाना खा रही थीं तभी उन्हें एक जोरदार आवाज सुनी दी। बताया जा रहा है कुछ लोगों और इसमें सवार होने वाले थे लेकिन उनकी खुशकिस्मती थी कि फ्लाइट छूट गई और उनकी जान जाने से बच गई। अमेरिकी विमानन सुरक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि जांचकर्ता उड़ान में नियंत्रण खोने के कारणों की जांच में जुट गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान सही ढंग से काम कर रहा था या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी।


Subscribe to our Newsletter