अमित शाह जवाब दो नारे लगा विपक्ष ने किया संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन

Aug 10, 2026

प्रियंका गांधी बोलीं- जवाब मिलने तक जारी रहेगा गतिरोध 

नई दिल्ली,। संसद के मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन सोमवार को विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद हाथों में ‘अमित शाह जवाब दो’ का बैनर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए और गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

विपक्षी सांसदों का कहना है कि 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संसद में बयान देना चाहिए। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रहा है और इसे लेकर सदन में भी लगातार विरोध कर रहा है।

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार पर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस बल के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। विपक्ष का कहना है कि इस घटना से जुड़े सवालों का जवाब संसद के भीतर सरकार को देना चाहिए। 

‘गृह मंत्री बयान दें, तभी गतिरोध खत्म होगा’

वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने स्पष्ट किया कि विपक्ष इस मुद्दे पर पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह संसद में इस मामले पर बयान नहीं देते, तब तक सदन में गतिरोध जारी रहेगा। 






Subscribe to our Newsletter