नर्स ने कई लोगों को मौत के मुंह में जाते देखा है, अब उसने मरने से पहले के बताए लक्षण!

लॉस एंजेलस। मौत का रहस्य इतने सालों से वैसा का वैसा ही बना हुआ है। हालांकि अगर आप समझते हैं कि मौत हमेशा दर्दनाक या दुखदायी ही होती है, तो एक नर्स का दावा है कि ये खूबसूरत भी हो सकती है। उसने अपने अनुभव से ये बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक 41 साल की अमेरिकन नर्स जूली मैकफैडन का दावा है कि मौत के करीब आ जाने पर हर इंसान अलग-अलग तरह से रिएक्ट करता है। लॉस एंजेलस में रहने वाली नर्स जूली ने अपने करियर में बहुत से लोगों को मृत्यु के आगोश में जाते हुए देखा है।

उसने सोशल मीडिया पर अपने एक ताज़ा वीडियो में बताया है कि मौत के करीब आ जाने पर एक खास चीज़ दिखती है – डेथ स्टेयर यानि मरीज़ अपनी मौत को देख रहा होता है। उस वक्त अगर उसकी आखों के आगे आप उंगली दिखाएंगे, तो भी वो रिएक्ट नहीं करता। अपनी मौत की ओर घूरते हुए कई बार वो शांत होता है, तो कई बार सिर्फ घूर रहा होता है। इतना ही नहीं कुछ लोगों को मौत इतनी खूबसूरत और सुकूनभरी दिखती है कि उनके चेहरे में हंसी होती है और वे काफी खुश दिखते हैं। उन्हें कोई डर नहीं लगता। ये मृत्यु से कुछ हफ्ते पहले से ही शुरू हो सकता है। वे कई बार मृत्यु से बातें भी करते हुए नज़र आते हैं।

इसके अलावा जूली ने बताया कि मृत्यु करीब आती है, तो लोग अपने मरे हुए परिजनों से बात करना शुरू कर देते हैं। 30 फीसदी रोगियों में देखा जाता है कि किसी के मरने से पहले ऊर्जा का छोटा विस्फोट सा होता है, जिसे टर्मिनल एसिडिटी कहा जाता है। जूली इसे एक सामान्य रहस्यमय घटना मानती हैं। इसके अलावा एक और लक्षण को द डेथ रीच कहा जाता है। ये घटना तब घटती है, जब कोई मरने वाला होता है। वो खुद को मरने से पहले ही ऊपर पहुंचने जैसा महसूस करता है।


Subscribe to our Newsletter