भारत में 2028 तक 50 फीसदी बढ़ सकती है अति-अमीरों की संख्या
Feb 29, 2024
नई दिल्ली । एक रिपोर्ट में अमीरों की संख्या में 50 फीसदी वृद्धि संभावना जताई गई है, जो 2023 में 13,263 से बढ़कर 2028 तक 19,908 हो जाएगी। भारत का मजबूत आर्थिक दृष्टिकोण, विशेष रूप से देश की उच्च जीडीपी विकास पूर्वानुमान अगले पांच सालों में अल्ट्रा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (यूएचएनडब्ल्यूआई) में अपेक्षित वृद्धि का एक प्रमुख फैक्टर है। यह पॉजिटव आर्थिक पूर्वानुमान देश में धनी व्यक्तियों की संख्या में बड़ी वृद्धि का एक प्रमुख कारण है। देश के बाहर रहने वाले भारतीय इनोवेशन को बढ़ावा देने और कारोबारों और देशों के साथ मजबूत वैश्विक संबंध बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह कनेक्टिविटी पैसा कमाने और निवेश के अवसर पैदा करती है, जिससे भारत में धनी व्यक्तियों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलती है। रिपोर्ट से पता चलता है कि अगले पांच सालों में एशिया में अति अमीर व्यक्तियों की संख्या में 38.3 फीसदी की वृद्धि देखी जाएगी, जो बताता है कि पैसा बनाने के लिहाज से यह क्षेत्र कितना महत्वपूर्ण है।
पिछले 20 सालों में एशिया की अर्थव्यवस्था में काफी वृद्धि हुई है, जिससे यह वैश्विक स्तर पर अधिक प्रभावशाली हो गई है। भारत में ज्यादातर अति-अमीर व्यक्ति 2024 में अपनी संपत्ति बढ़ने के बारे में बहुत आशावादी हैं। उनमें से लगभग 90 फीसदी को उम्मीद है कि उनकी संपत्ति में वृद्धि होगी, 63 फीसदी को उम्मीद है कि इसमें 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि होगी।