लांच होने जा रहा सबसे अनोखा गैजेट एस24, उंगली पर आएगी कॉल

Jan 10, 2024

नई दिल्ली । सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज़ जल्दी ही लांच होने वाला है। इस सीरीज़ में तीन फोन सैमसंग गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24 प्लस, और गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा शामिल हैं। इन फोन की लॉन्चिंग 17 जनवरी को गैलेक्सी अनपेक्ड इवेंट में की जाएगी। फोन को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है। फोन के फीचर्स और कीमत भी सामने आई है, और खास बात ये है कि इवेंट में कंपनी सैमसंग गैलेक्स रिंग को भी पेश कर सकती है। जी हां ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल कंपनी अपना नया वियरेबल डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी ‎रिंग भी लॉन्च करेगा। कंपनी की ये रिंग बाज़ार में पहले से मौजूद औरा ‎रिंग को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसके अलावा भारत में मौजूद बोट र्स्माट ‎रिंग के लिए भी ये एक बड़ा कंपीटीशन हो सकती है। स्मार्टवॉच की तरह रिंग भी एक फिटनेस ट्रैकर के रूप में काम करेगी, जिससे कि आपको एक्सरसाइज़ करने में और हार्ट रेट मॉनिटर करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा कुछ दिन पहले ये भी जानकारी मिली है कि गैलेक्सी ‎रिंग की मदद से आप अपने फोन पर मीडिया कंट्रोल भी कर सकते हैं। यानी कि अगर आपको म्यूजिक बदलना, कॉल रिजेक्ट या एक्सेप्ट करना हो या वॉल्यूम बढ़ाना हो तो भी वह रिंग से कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कई एडवांस फंक्शन भी दिए जा सकते हैं, जैसे कि ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और ए‎फिब डिटेक्शन। फिलहाल इसके डिस्प्ले, वाइब्रेशन मोटर और बाकी टत सेंसर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। कीमत के बारे में भी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, और इसलिए इसका इंतज़ार 17 जनवरी तक करना होगा।

गैलेक्सी एस24 सीरीज़ की बात करें तो इस बार सबसे खास बात ये हो सकती है कि फोन में एआई इंटीग्रेशन होगा। जहां तक ​​स्पेसिफिकेशन की बात है, एक पॉपुलर लीक्सटर, इवान ब्लास ने हाल ही में एक ट्वीट में गैलेक्सी एस24 सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट का खुलासा किया है।

ब्लास के मुताबिक गैलेक्सी एस24 लाइनअप अमेरिका, कनाडा और चीन जैसे कुछ बाजारों में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस हो सकता है, जबकि बाकी दूसरे बाजारों में इन फोन के लिए सैमसंग का इन-हाउस एक्साइनो 2400 चिपसेट देखने को मिल सकता है 


Subscribe to our Newsletter