मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी भर्तियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, अब एक ही परीक्षा से मिलेगी कई सरकारी नौकरीअब एक ही परीक्षा से मिलेगी कई सरकारी नौकरी, जानिए नए नियमों के बारे मेंजानिए नए नियमों के बारे में

Oct 06, 2025

मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी भर्तियों के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब MPPSC और ESB की परीक्षाएं एक ही संयुक्त परीक्षा के माध्यम से होंगी, जिससे उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों और विभागों के लिए बार-बार परीक्षा नहीं देनी होगी।

नए नियमों की मुख्य बातें:

- एक ही परीक्षा से कई पदों पर चयन: अब उम्मीदवार एक ही परीक्षा में बैठकर विभिन्न विभागों और पदों के लिए चयनित हो सकते हैं।

- 500 से कम आवेदन पर सीधा इंटरव्यू: यदि किसी पद के लिए 500 से कम आवेदन आते हैं या विज्ञापित पदों की संख्या के तीन गुना से कम आवेदन प्राप्त होते हैं, तो आयोग सीधे इंटरव्यू या शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट बना सकेगा।

- विभागों को रिक्त पदों की जानकारी देना अनिवार्य: सभी विभागों को हर साल 30 सितंबर तक अपने रिक्त पदों की सूची MPPSC को भेजनी होगी।

- परीक्षा के तीन चरण: राज्य सेवा परीक्षाएं तीन चरणों में होंगी - प्रारंभिक परीक्षा (क्वालिफाइंग), मुख्य परीक्षा (वर्णानात्मक), और इंटरव्यू।

- शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अलग: शिक्षक भर्ती इस नई प्रणाली का हिस्सा नहीं होगी। इसके लिए पहले TET और फिर चयन परीक्षा होगी।

- वार्षिक भर्ती कैलेंडर: सरकार हर साल एक स्थाई भर्ती कैलेंडर जारी करेगी, जिसमें किसी भी स्तर पर बदलाव नहीं होगा।

- नई व्यवस्था जनवरी 2026 से लागू: नए नियम जनवरी 2026 से लागू होंगे, जिससे भर्ती प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और उम्मीदवारों के अनुकूल होगी।

Subscribe to our Newsletter